फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एयरपोर्ट रोड पर कचरे का ढेर और जलभराव, हालात देखकर दंग रह गए नगर निगम अधिकारी; दिए ये निर्देश

Thu, 06 Aug 2026 09:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

निरीक्षण के दाैरान निगम अधिकारियों को मलपुरा-धनौली मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर और जलभराव मिला। उन्होंने मलपुरा तक सड़क के दोनों ओर तत्काल सफाई के अधीनस्थों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली में निर्माणाधीन एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव और गंदगी के ढेर मिले। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया तो अतिक्रमण के साथ कचरे के ढेर और जलभराव की समस्या नजर आई। उन्होंने तीन दिन में सफाई अभियान चलाकर इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने भी एयरपोर्ट के निरीक्षण में सफाई, जलभराव पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त के निरीक्षण में एयरपोर्ट की दीवार के किनारे और अन्य कई स्थानों पर कूड़ा-करकट, गंदगी और जलभराव मिला। धनौली के आसपास तथा मलपुरा-धनौली मार्ग के किनारे भी कूड़े के ढेर और जलभराव पाया गया। न्यू राधा हरी गार्डन, श्रीनाथ परम कॉलोनी, जीपीएल हॉस्पिटल के आसपास, खेरिया मोड़ से नगर निगम सीमा और उससे आगे मलपुरा तक सड़क के दोनों ओर गंदगी मिली, जिस पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण में धनौली और नरीपुरा के बीच सड़क किनारे जलभराव, कूड़ा और अतिक्रमण भी चिन्हित किया गया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग से बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों का आवागमन होगा। ऐसे में खेरिया मोड़ से निर्माणाधीन एयरपोर्ट तक का पूरा मार्ग साफ-सुथरा, अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा को तीन दिन के अंदर सफाई अभियान चलाकर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें