अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को पीएसी ग्राउंड का मुआयना कर कहा कि मेट्रो यार्ड के काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कैमरों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके काम में देरी न की जाए। विभागों के बीच तालमेल होना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो तत्काल शासन को अवगत कराया जाए ताकि उसका समाधान किया जा सके।
ये भी पढ़ें- इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जाएं,ऑक्सीजन टैंक की क्षमता दोगुनी की जाए: अपर मुख्य सचिव
अवनीश अवस्थी रविवार सुबह छह बजे ही आगरा पहुंच गए थे। उन्होंने पीएसी ग्राउंड के बाद साई की तकिया पर स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरे देखे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि कैमरे और पीए सिस्टम का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाए। इसकेबाद पुलिस लाइन में बन रही बैरकों को देखा।