फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः मेट्रो यार्ड के काम में लाएं तेजी, अपर मुख्य सचिव ने दिए देखा पीएसी मैदान

Mon, 28 Sep 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अवनीश अवस्थी रविवार सुबह छह बजे ही आगरा पहुंच गए थे। उन्होंने पीएसी ग्राउंड के बाद साई की तकिया पर स्मार्ट सिटी के तहत
लगे कैमरे देखे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि कैमरे और पीए सिस्टम का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को
बेहतर बनाने में किया जाए। 
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को पीएसी ग्राउंड का मुआयना कर कहा कि मेट्रो यार्ड के काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कैमरों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके काम में देरी न की जाए। विभागों के बीच तालमेल होना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो तत्काल शासन को अवगत कराया जाए ताकि उसका समाधान किया जा सके।

ये भी पढ़ें- इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जाएं,ऑक्सीजन टैंक की क्षमता दोगुनी की जाए: अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन



अवनीश अवस्थी रविवार सुबह छह बजे ही आगरा पहुंच गए थे। उन्होंने पीएसी ग्राउंड के बाद साई की तकिया पर स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरे देखे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि कैमरे और पीए सिस्टम का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाए। इसकेबाद पुलिस लाइन में बन रही बैरकों को देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों से लैंड बैंक के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि लैंड बैंक बढ़ाया जाए ताकि योजनाओं के लिए जमीन मिल सके। इसके बाद रहनकलां में यूपीएसआइडीसी की जमीन और लैंड बैंक को लेकर अधीनस्थों से वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी, आईजी, एसएसपी, एडीएम एफआर आदि मौजूद रहे।

मेट्रो : अभी तक पीएसी शिफ्ट नहीं
1. मेट्रो के लिए सबसे पहला काम पीएसी की जमीन पर यार्ड बनाने का है। यह शुरू नहीं हुआ है।
2. यह तब शुरू होगा, जब पीएसी को यहां से शिफ्ट किया जाए। शिफ्टिंग अब तक नहीं हुई है।
3. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि 2022 के शुरू में ही मेट्रो ट्रेन चला दी जाए।
4. इसके लिए 2021 के आखिर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें