फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर नगर पंचायत को आदर्श बनाने की तैयारी, आठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार

विज्ञापन
कासगंज सहावर की चेयरमैन जाहिदा सुल्तान आदर्श नगर पंचायत की जानकारी देती हुईं साथ में ईओ प्रमोद क? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत सहावर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के तहत आदर्श बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। शासन द्वारा पंचायत को आदर्श बनाए जाने का चयन करने के बाद डीपीआर मांगा गया। पंचायत प्रशासन ने अब 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दिया है। प्रशासन अब जल्द ही यह डीपीआर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

शासन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना लागू की है। ऐसी पंचायतें जो छोटी हैं उन्हें आदर्श बनाकर विकसित करने की योजना है। जिले की सहावर नगर पंचायत को भी जनसंख्या के आधार पर शासन ने आदर्श बनाने के लिए चयनित किया है। शासन से निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन सहावर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर चुुका है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने निकाय प्रभारी एडीएम योगेंद्र कुमार को निर्देशित कर डीपीआर मांगा।
एडीएम ने नगरपंचायत प्रशासन को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासदों से प्रस्ताव मंागकर डीपीआर तैयार कर लिया है। 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर पंचायत प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। पंचायत को आदर्श दर्जा मिलते ही चौमुखी विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

विकास के लिए गंभीर हैं
- शासन ने पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए चयनित किया। शासन के निर्देश पर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कराया और डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन को दे दिया है।
जाहिदा सुल्तान, चेयरमैन।
स्वीकृति का है इंतजार
- 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर भेजा है। जिसमें प्रकाश व्यवस्था, द्वार, तालाब जीर्णोद्धार सहित तमाम कार्य शामिल हैं। अब डीपीआर की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें