फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज व्यू प्वाइंट घूमने के लिए एडीए ने शुरू की बस सेवा, जानिए टूर पैकेज का शुल्क

Sun, 02 Oct 2022 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज व्यू प्वाइंट घूमने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने 28 सीटर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। जो होटल, टूर ऑपरेटर या पर्यटकों की मांग पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
महताब बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट घूमने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने 28 सीटर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। जो होटल, टूर ऑपरेटर या पर्यटकों की मांग पर उपलब्ध होगी। पथकर पर्यवेक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि टूर पैकेज प्रतिदिन 4000 रुपया होगा। चांदनी रात व पूर्णिमा की रात के लिए 5000 रुपये का पैकेज है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक और चांदनी रात में शाम 5 से रात 9 बजे तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी। टूर पैकेज में पर्यटकों को पानी की बोतल, एक सुरक्षा कर्मी जो गाइड की भूमिका में उपलब्ध होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट की डिपो से बसें आरंभ होकर ताज व्यू घुमाने के बाद पर्यटक को डिपो तक छोड़ेगी। चार घंटे से अतिरिक्त समय के लिए 1000 रुपये प्रतिघंटा का शुल्क लगेगा। 

ताज व्यू प्वाइंट की टिकट दर हो चुकी हैं कम 

आगरा विकास प्राधिकरण ताज व्यू प्वाइंट की टिकट दर भी कम कर चुका है। जिसके तहत अब भारतीय पर्यटकों से सूर्योदय से रात 12 बजे तक 15 रुपये और चांदनी रात में शाम छह बजे से रात 12 बजे तक 50 रुपये लिए जाते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों से सूर्योदय से रात 12 बजे तक 50 रुपये और चांदनी रात में शाम छह बजे से रात 12 बजे तक 200 रुपये का टिकट है। 

इससे पहले विदेशी पर्यटकों से चांदनी रात के लिए ताज व्यू प्वाइंट की टिकट 500 रुपये थी। जबकि भारतीय पर्यटकों को 200 रुपये खर्च करने पड़ते थे। दिन में भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये का टिकट मिलता था और विदेशियों के लिए 200 रुपये का शुल्क था। पर्यटकों की कम संख्या को देखते हुए टिकट दरें कम की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें