फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोक के बावजूद खड़ा किया तीन मंजिला निर्माण, ADA ने लगाई सील

Thu, 18 May 2023 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जब नींव भरी जा रही थी उस समय एडीए ने नोटिस दिया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य रोका नहीं गया औरतीन मंजिला इमारत को खड़ा कर दिया गया।
 
विज्ञापन
एडीए ने लगाई सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के विभव नगर में रोक के बावजूद तीन मंजिला अवैध निर्माण खड़ा हो गया। बिना मानचित्र पास कराए 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुए निर्माण को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। 19 महीने पहले जब इसकी नींव भरी जा रही थी तभी काम बंद करने का नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य होता रहा।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित ताजगंज वार्ड के विभव नगर में नौशाद अहमद भूखंड संख्या -5, सेक्टर-4 में निर्माण करा रहे थे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता को 400 वर्ग मीटर में निर्माण होता मिला। 18 अक्तूबर 2021 को एडीए ने काम बंद करने और मानचित्र व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया।

नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर 30 अक्तूबर, पांच नवंबर और फिर 15 नवंबर 2022 को जवाब मांगा। परंतु निर्माणकर्ता नौशाद अहमद ने कोई जवाब नहीं दिया। निर्माण कार्य तेज कर 19 महीने में तीन मंजिला भवन खड़ा कर दिया गया। रंगाई-पुताई शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल ने निर्माणाधीन मकान पर सील लगा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

अवैध निर्माण के संबंध में अक्तूबर 2021 में जब निर्माणकर्ता को काम बंद करने का नोटिस दिया था। तब नोटिस की एक प्रति थानाध्यक्ष ताजगंज को भेजी गई। परंतु 19 महीने तक पुलिस से निगरानी नहीं की। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नींव से शुरू हुआ निर्माण तीन मंजिला मकान में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें