फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच समझकर खरीदें प्लॉट: अवैध निर्माण किए सील, दो बीघा में बस रही कॉलोनी करदी जमींदोज; ADA की बड़ी कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध निर्माणों को सील कर दिया। वहीं ग्राम आबिदगढ़ में करीब दो बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण स्रोत प्राधिकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन अनुभाग ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृति और स्वीकृत नियमों के विपरीत किए जा रहे 6 अनधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। वहीं, छत्ता-द्वितीय वार्ड में करीब 2 बीघा में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


सीलिंग की यह कार्रवाई कोतवाली वार्ड में विजय गुप्ता, छत्ता-प्रथम में पवन अग्रवाल, लोहामंडी में पंकज अग्रवाल के दो स्थान, हरीपर्वत-प्रथम में अपूर्व मित्तल और शाहगंज में विजय सिंह के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम आबिदगढ़ में पुरुषोत्तम दास अग्रवाल और लाला भाई की ओर से बिना अनुमति बनाई जा रही शारदा विहार कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें