फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राजपूत रेजीडेंसी कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 4500 वर्ग मीटर भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण ध्वस्त

Fri, 03 Nov 2023 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में राजपूत रेजीडेंसी कॉलोनी पर एडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। यहां 4500 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण पर आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। अवैध कॉलोनी राजपूत रेजीडेंसी पर 4500 वर्ग मीटर भूमि पर निर्माण चल रहा था। यहां अवैध रूप से काटे गए प्लॉट व सड़क निर्माण को ध्वस्त किया गया है। मामला शमसाबाद रोड स्थित श्यामो मोड़ पर लोधई गांव का है।

विज्ञापन


कालोनाइजर श्याम बाबू और प्रशांत ने कृषि भूमि पर इस अवैध कॉलोनी को विकसित किया था। बिना मानचित्र स्वीकृति के राजपूत रेजीडेंसी में प्लॉट काटे जा रहे थे। एक अगस्त को एडीए ने कालोनाइजर श्याम बाबू और प्रशांत को निर्माण रोकने का नोटिस दिया था, लेकिन कालोनी में निर्माण कार्य नहीं रुके। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: रेल हेरिटेज पार्क की अड़चन बना बिजली कनेक्शन, महाराजा स्पेशल ट्रेन जैसी सुविधाओं के साथ बनकर है तैयार
विज्ञापन


प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध कालोनी में बनाई सड़क, प्लॉट की दीवार व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नगर योजना व विकास अधिनियम 1973 की धारा 51 के तहत कालोनाईजर को नोटिस दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: त्योहारों पर टिकट के लिए मारामारी, क्लोन और स्पेशल ट्रेनों के बाद भी सीट मिलना मुश्किल; कोटे पर दलाल हावी

जवाब से असंतुष्ट होने पर ध्वस्तीकरण की करवाई की गई है। दोबारा निर्माण करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस को इस आशय की सूचना एडीए ने भेजी है। अवैध कालोनी को ध्वस्त करने का हर्जा खर्चा भी एडीए कालोनाइजर से वसूलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें