आगरा। अटलपुरम के बाद रायपुर और रहनकलां में 442 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित दस टाउनशिप वाले ग्रेटर आगरा की शुरुआत गंगापुरम और नर्मदापुरम दो टाउनशिप से होगी। आगरा में 138 हेक्टेयर की अटलपुरम के बाद अटल पुरम और ग्रेटर आगरा दूसरी बड़ी टाउनशिप होगी। इसमें 4200 से अधिक भूखंड मिलेंगे।
एडीए अधिकारियों के अनुसार अटल पुरम में तीन फेज हैं। पहले फेज की बुकिंग हो चुकी है। दूसरे फेज की तैयारी है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली के अनुसार कि शहर के व्यवस्थित विस्तार पर जोर है। ग्रेटर आगरा योजना में 10 टाउनशिप का विकास होगा। 442 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा योजना में नर्मदा पुरम और गंगा पुरम से काम शुरू होगा।