फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने नहीं पहुंची राजस्व टीम

विज्ञापन
सदर तहसील में धरना प्रदर्शन करते पट्टा धारक फोटो स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विगत 8 दिन से सदर तहसील में पटटों के लिए धरना दे रहे किसानों की समस्या के हल के लिए तहसीलदार द्वारा गठित राजस्व टीम के नहीं पहुंचने पर पट्टा धारक निराश हुए। बता दें ग्राम सीकरी चार हिस्सा के 20 ग्रामीणों को वर्ष 2016 में आवासीय पटटे आवंटित किए गए थे, आवंटन के बाद केवल 8 पटटे धारकों को कब्जा मिल पाया है। राजस्व विभाग की हीला हवाली के कारण बाकी के 12 पटटेदारों को अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन




वर्ष 2018 में आवंटित आवासीय पटटों को निरस्त कराये जाने को एडीएम प्रशासन के कोर्ट में आपत्ति दी गई लेकिन 2019 में एडीएम प्रशासन ने आपत्ति को ख़ारिज करते हुए पटटेदारों के हक में ही फैसला हुआ लेकिन तहसील प्रशासन किरावली ने जमील खान, हनीफ, फिरोज, रफीक, प्रवीन बेगम, दिब्बो, दीपेंद्र सहित एक दर्जन पटटे धारकों को कब्जा नहीं दिलाया गया। पटटेधारक वर्षों से अधिकारियों के कार्यालयों में दर-दर भटक रहे हैं।

तहसीलदार किरावली दीपांकर ने पत्र जारी कर नायब तहसीलदार चर्चिता गौतम हल्का लेखपाल धीरेन्द्र परिहार, पूर्व हल्का लेखपाल युवराज सिंह,भूपेंद्र कुमार अभिनव शर्मा, शिव कुमार, भूपेंद्र पाल लेखपाल सहित राजस्व टीम व थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ 19 नवंबर बुधवार को मौके पर जाकर सभी पटटेदारों को कब्ज़ा दिलाये जाने को निर्देशित किया था।
विज्ञापन




किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 8 दिन से महिला व पुरुष धरने पर बैठे पटटेदारों के परिजन दिन भर पटटों पर कब्जा पाने के लिए इंतजार करते रहे लेकिन लेखपाल धीरेन्द्र कुमार परिहार ने मौके पर पंहुचकर केवल खाना पूर्ति की गई। इस बारे में किसान बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें