फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार रात पुलिस ने युवक को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी में सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी अलीगढ़ जनपद का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 29 सितंबर की शाम युवक बीरेश निवासी गांव बहेड़िया, गांव के बाहर टायर पंक्चर की दुकान पर बैठा था। रंजिश के चलते ललित निवासी गांव किनुआ थाना चंडौस, अलीगढ़ ने युवक के साथ गालीगलौज करते हुए उसपर फायर कर दिया। इससे बीरेश के पेट में गोली गली। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। बीरेश के भाई सत्यवीर ने ललित के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके निवास से सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोराह बाईपास के पास बाजरा के खेत से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी फरार था। सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर गोरहा बाइसपास पर बाजरा के खेत से तमंचा, कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।- बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें