फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिजिटल गोल्ड और लुट गया सब कुछ...एक्यूप्रेशर क्लीनिक संचालक के साथ ऐसा फ्रॉड, अवसाद में हैं वो

Fri, 31 Oct 2025 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक्यूप्रेशर क्लीनिक संचालक को डिजिटल गोल्ड मिरेकल ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाकर ठग लिया गया। खाता फ्रीज होना बताकर रकम मांगी गई। इतनी बड़ी रकम गंवाने के बाद पीड़ित अवसाद में हैं।
विज्ञापन
डिजिटल गोल्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठग युवती ने फेसबुक पर हनी ट्रैप में फंसाकर एक्यूप्रेशर क्लीनिक चलाने वाले भूपेंद्र कुमार से 33.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उन्हें डिजिटल गोल्ड मिरेकल ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया था।
विज्ञापन


युवती ने उन्हें उधार में रकम देकर साझेदारी में रकम लगवाई। कई गुना फायदा दिखाकर टैक्स के रूप में रकम भी मांगी। इसके बाद युवती ने खाता फ्रीज कराने की बात कर रकम ले ली। मगर पीड़ित को पैसा नहीं दिया। इससे वो अवसाद में आ गए। पुलिस से शिकायत कर रकम दिलाने की गुहार लगाई है।

 

मधुनगर निवासी भूपेंद्र कुमार एक्यूप्रेशर क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने अपना नाम सारा मेहता बताया। कहा कि वह यूके की रहने वाली है। वह उससे बात करने लगे। उसने व्हाट्सएप नंबर ले लिया। युवती ने बातचीत के दाैरान डिजिटल गोल्ड मिरेकल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने पर मुनाफे की बात कही।

 

पहली बार एक वेबसाइट पर खाता खुलवाकर 49 हजार रुपये से ट्रेडिंग कराई। इसमें मुनाफा दिखा दिया। विश्वास होने पर वह निवेश करने लगे। युवती और अधिक रकम कर निवेश करने पर अधिक मुनाफे की बात कहने लगी। उधार के रूप में 5000 यूएस डाॅलर भी जमा कराने की बात कही। इस पर उन्होंने भी रकम मिला दी। इस तरह से युवती और उन्होंने 10 लाख रुपये का निवेश किया। बाद में युवती ने उन्हें 81,558 यूएस डाॅलर का निवेश दिखाया। यह रकम भारतीय मुद्रा में 65.24 लाख रुपये थी। इसके लिए खाता भी उपलब्ध करा दिया।

 

मगर डिजिटल गोल्ड मिरेकल से ईमेल आया कि रकम तभी ट्रांसफर होगी जब 30 प्रतिशत टैक्स के रूप में 18.70 लाख रुपये जमा कराएंगे। अपनी रकम पाने के लिए उन्होंने दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से उधार लिया। इसके बाद रकम दे दी। इसके बावजूद रकम नहीं दी गई।

 

उनसे कहा गया कि आपके साझीदार ने शिकायत की है। आपने उनका पैसा नहीं लाैटाया है। उसने खाता फ्रीज करा दिया है। इस पर युवती से बात की। उसने 5000 डाॅलर के रूप में 4.68 लाख रुपये मिलने पर ही शिकायत वापस लेने की बात कही। उन्होंने उधार लिया। इसके बाद रकम लाैटा दी। मगर वो 10 लाख रुपये और मांगने लगी। कंपनी में शिकायत करने पर 20 लाख रुपये मांगे गए।

 
विज्ञापन

अवसाद में आ गए पीड़ित
पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उन्होंने रकम लेने वालों से गुहार लगाई। कहा कि वह पैसा वापस कर दें। उन्होंने कई लोगों से उधार लिया है। इसके बावजूद कोई नहीं माना। उनसे रकम की मांग करते रहे। इससे वो तनाव में आ गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें