फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज का दीदार करने पति नवाब शाह संग पहुंची अभिनेत्री पूजा बत्रा, कराया फोटोशूट

Sat, 08 Oct 2022 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल पहुंचीं अभिनेत्री पूजा बत्रा स्मारक की खूबसूरती में खोई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लोगों को निराश नहीं किया। उनके साथ भी फोटो खिंचवाईं।
विज्ञापन
पति नवाब शाह संग पहुंची अभिनेत्री पूजा बत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह संग शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर करीब 11 बजे स्मारक में पहुंचीं। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल का इतिहास जाना। वह ताज की खूबसूरती में खोईं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट कराया।  
विज्ञापन


गुलाबी लिबास में पूजा बत्रा ने ताज में प्रवेश किया, तो लोग उन्हें अपने बीच देखकर हैरान रह गए। पूजा बत्रा को देखते ही लोग ताजमहल छोड़ उन्हें निहारने लगे। उनके साथ में उनके पति नवाब शाह भी थे। इस दौरान अभिनेत्री ने लोगों को निराश नहीं किया। उनके साथ जमकर फोटो खिंचवाए। इस दौरान वे अपने फोटो भी अलग-अलग एंगल में  लेती हुईं नजर आईं। 

बताया गया है कि पूजा बत्रा अपने पति के साथ एक स्थानीय प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए आईं थीं। इसके बाद उन्हें ताज के दीदार के लिए आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे यहां काफी देर बाद पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें