फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज का दीदार करने कृति संग पहुंचा शहजादाः दोनों ने की मस्ती, ताज के सामने बनाया दिल, गोद में उठाकर कही यह बात

Sat, 04 Feb 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताज का दीदार करने आगरा पहुंचें कृति-कार्तिक - फोटो : अमर उजाला
शहंशाह-शाहजहां की मुहब्बत की दास्तान ताजमहल में शनिवार की दोपहर 'शहजादा' पहुंचा। चौंक गए न, शहजादा कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कार्तिक आर्यन थे। वह ताजमहल का दीदार करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादे' की अभिनेत्री कृति सेनन के साथ पहुंचे थे। यहां दोनों ने खूबसूरती को निहारा और खूब मस्ती भी की।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आगरा आए अभिनेता कार्तिक आर्यन जैसे ही कृति सेनन के साथ ताज पहुंचे तो पर्यटक बेकाबू हो गए। उनके फैन को नियंत्रित करने में पुलिस, सीआईएसएफ और बाउंसरों के पसीने छूट गए। हजारों की संख्या में पर्यटक ताज छोड़कर कृति और कार्तिक को करीब से देखने के लिए सेंट्रल टैंक पर चारों ओर एकत्र हो गए। कार्तिक ने यहां कृति सेनन के साथ खूब मस्ती की और अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ उनसे बातें कीं।
विज्ञापन

2 of 5
कृति-कार्तिक ने ताजमहल के सामने की मस्ती - फोटो : अमर उजाला

कृति ने पूछा-तुम मेरे लिए क्या करोगे

शहजादा फिल्म के प्रमोशन के लिए अमर उजाला के सिकंदरा कार्यालय आने से पहले दोनों कलाकार ताजमहल आए तो यहां डायना सीट पर कार्तिक ने कृति सनोन को बांहों में लेकर उन्हें गोद में उठाया और रील बनाईं। उसी दौरान कृति ने कार्तिक से पूछा शाहजहां ने ताजमहल बनवाया, तुम मेरे लिए क्या करोगे। इस पर कार्तिक ने रोमांटिक अंदाज में फिल्म के गाने की लाइन सुनाई कि तेरे लिए मैंने पहली वाली छोड़ दी। उनका यह गाना आजकल हिट नंबर में शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा, ताज और मुमताज - फोटो : अमर उजाला

शहजादा, ताज और मुमताज

आगरा भ्रमण के लिए कार्तिक मुंबई एयरपोर्ट से ही बेताब नजर आए। फ्लाइट में बैठते ही उन्होंने आगरा के लिए ट्वीट किया। फिर ताज में कृति के साथ फोटो खिंचवा कर कैप्शन दिया कि शहजादा, ताज और मुमताज। कार्तिक इस दौरान ताज में सफेद टी-शर्ट और काली जैकेट पहने थे तो कृति फलोरल वन पीस में थीं। 

4 of 5
.....जब कार्तिक ने कृति को गोद में उठा लिया - फोटो : अमर उजाला

.....जब कार्तिक ने कृति को गोद में उठा लिया

ताज में उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए। ताज में कृति और कार्तिक का नाम लेकर पर्यटकों ने जमकर सीटियां मारीं और तब तालियों से ताज गूंज उठा, जब कार्तिक ने अपनी जैकेट उतारी और कृति को गोद में उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
...जब कृति ने पूछा कि मेरे लिए क्या करोगे ? - फोटो : अमर उजाला
फिल्म शहजादे का प्रमोशन करने के लिए कृति-कार्तिक शनिवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस मौके पर कृति ने पूछा कि मेरे लिए क्या करोगे ? इस पर कार्तिक ने अपनी फिल्म की एक लाइन गुनगुनाकर उन्हें गोद में उठा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें