फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: वर्दी में वीडियो बनाने की कर बैठे भूल, महिला दरोगा भी नहीं पीछे; इन पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

Sat, 23 May 2026 07:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे आठ पुलिसकर्मियों को चिह्नित करते हुए उन्हें लाइनहाजिर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है। वर्दी में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में 5 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक और 1 महिला आरक्षी शामिल हैं।संबंधित पुलिसकर्मी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्दी में फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जो विभागीय नियमों के विरुद्ध है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना और तत्काल विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का पालन हर हाल में अनिवार्य है और आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कमिश्नरेट स्तर पर सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें-UP: ऐसी होती है समलैंगिकों की मोहब्बत! डेटिंग एप पर हुई बात, फिर होटल में हुआ ऐसा कांड; चकरा जाएगा दिमाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें