फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रिश्वतखोर लेखपाल पर कार्रवाई, पेटीएम से ली आठ हजार की रिश्वत; किया गया निलंबित

Tue, 10 Dec 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

लेखपाल ने किसान से  दाखिल-खारिज के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत ली। ये रकम उसने पेटीएम से अपने खाते में प्राप्त की, जिसके बाद जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद लेखपाल पर कार्रवाई की गई। 
 
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से 8000 रुपये की घूस पेटीएम से लेने के आरोप में घिरे सदर तहसील के लेखपाल नाहर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि हो रही है। मौजा मिढ़ाकुर में पनवारी निवासी कुंज बिहारी ने गाटा संख्या 973 में डेढ़ बीघा जमीन करीब 27.50 लाख रुपये में राजेंद्र प्रसाद से दिसंबर 2023 में खरीदी थी। एक साल तक दाखिल-खारिज की पत्रावली निस्तारित नहीं की गई।
विज्ञापन


भालरा निवासी जुगेंद्र ने भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल से शिकायत की। बताया कि लेखपाल नाहर सिंह ने पेटीएम से रिश्वत लेने के बाद दाखिल-खारिज किया। साक्ष्य के तौर पर पेटीएम से भुगतान का स्क्रीन शॉट दिखाया। भाजपा विधायक ने लेखपाल की कार्यप्रणाली को भ्रष्ट बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। एक प्रति जिलाधिकारी को भेजी। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल हो सकता है। जांच करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें