फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली चोरों और बकाएदारों पर शुरू हुई कार्रवाई, 602 कनेक्शन काटे गए; 43 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Sep 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिजली चोरी करने वाले और जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, उनके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मथुरा में 602 के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 43 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बिजली चोरों और बकाएदारों के खिलाफ निगम अधिकारियों ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। अभियान चलाकर 602 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। 43 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि मथुरा ग्रामीण उपकेंद्र के मांट, राया टाउन, गोवर्धन, पलसों, अडींग, क्षेत्र में, शहरी क्षेत्र के गौतमपाड़ा, नवादा, चंद्रपुरी कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मारा गया। अलग अलग 47 स्थानों पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के कनेक्शन मौके पर काट दिए गए।

कटिया केबल को जब्त कर लिया गया। सभी से निर्धारित जुर्माने की वसूली भी की जाएगी। इसके अलावा कारब, लक्ष्मी नगर, पचावर क्षेत्र में बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई है। कुल 602 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। बकाएदारों से 96.03 लाख रुपये की वसूली की गई है। विद्युत चोरी में 70.3 किलोवाट का लोड पकड़ा गया है। 314 उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार 405 किलोवाट भार की वृद्धि की गई है। 68 उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरों और बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें