फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक को विद्यालय पर लटकता मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता ने बुधवार को जागीर विकास खंड के छह स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय में ताला लटकता मिला। दूसरे में तीन शिक्षक और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। तीन अन्य स्कूलों में विभागीय कार्यों में अनियमितता मिली। जिला समन्वयक ने पांच स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बंद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एसके यादव ने बुधवार को जागीर विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय तारापुर पर जन पहल रेडियो और ई-पाठशाला का संचालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि वे दोनों को कार्यक्रम शुरू किए जाएं। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला किन्नर में सहायक अध्यापिका रेखा मिश्रा, शिव कुमारी, सर्वेश कुमारी और अनुदेशक संगीता पाठक बिना बताए अनुपस्थित थीं।
उपस्थिति रजिस्टर पर किसी प्रकार का विवरण और अवकाश अंकित नहीं था। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार की इस कार्य में संलिप्तता प्रतीत हुई। विद्यालय में ड्रेस और पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया था। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अनुपस्थित शिक्षिकाओं और अनुदेशक का एक दिन का वेतन और मानदेय काटने की संस्तुति की है। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में ड्रेस वितरण में लापरवाही मिली इस पर प्रधानाध्यापिका फरीदा से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय संजापुर 12:30 बजे बंद मिला।
विज्ञापन

यहां तैनात स्टाफ का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र भेजा। प्राथमिक विद्यालय नगला भुदी में ड्रेस वितरण प्रक्रिया में अनियमितता मिली इस पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में कोई अभिलेख विद्यालय में नहीं मिले। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें