फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किसानों को दी 3118 बोरी यूरिया, 16 लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मानकों की अनदेखी करके 20 किसानों को 3118 बोरी यूरिया की बिक्री करना उर्वरक विक्रेताओं को महंगा पड़ गया। जांच के बाद 16 विक्रेताओं के लाइसेंस जिलाधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूरिया की कमी को लेकर पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं। इसके बाद शासन ने जिले में यूरिया के 20 बड़े खरीदारों और विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें पता चला कि 20 किसानों को 16 दुकानदारों ने 3118 बोरी यूरिया दे दी। जबकि इनके पास इतनी जमीन नहीं है, कि इस यूरिया का उपयोग किया जा सके।
ऐसे में साफ है कि बिक्री के लिए ये यूरिया उन्हें दी गई थी। मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए थे। आदेश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने 16 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में लाइसेंस निरस्त होने से दुकानदारों और विभाग में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

यूरिया की जांच को चला था अभियान
यूरिया की किल्लत न हो इसके लिए शासन ने सख्त आदेश दिए थे। इसी के तहत जिले भर में उप जिलाधिकारियों के साथ कृषि विभाग की टीम ने अभियान चलाया था। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध यूरिया के स्टॉक के जांच के साथ ही उसकी बिक्री व कीमतों का भी सत्यापन किया गया था।
उर्वरकों की बिक्री किसान के पास उपलब्ध जमीन के अनुसार ही की जा सकती है। किसी को भी इतनी बड़ी मात्रा में बिना दस्तावेज लिए बिक्री करना गलत है। इसी के आधार पर दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। - डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें