फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए बन रहे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगरीय क्षेत्र में मकान और दुकान बनाने को नक्शा पास कराना जरूरी है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करकेे लोग मनमाने तरीके से नगरीय विनियमित क्षेत्र में मकान और दुकान बना रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। अब बिना नक्शा पास करके किए गए निर्माण पर कार्रवाई होगी। इसके लिए दुकान और मकान चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण से प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र को राजस्व की हानि हो रही है। नगरीय क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण के लिए प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय से नक्शा पास कराने की अनिवार्यता है। शहर की घनी बस्ती के अलावा बाहरी इलाकों में लोग बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा लेते हैं। विभाग में निर्धारित फीस जमा नहीं होने से विभाग को नुकसान होता है। बावजूद इसके अफसरों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें