फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ हुए फेल, डीएम ने संभाली कमान

विज्ञापन
कोतवाली में बैठक लेते डीएम पीके उपाध्याय व एसपी अजय शंकर राय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में खुलेआम हो रही डग्गामारी पर अंकुश लगाने में एआरटीओ फेल हो गए हैं। रविवार रात हुए हादसे के बाद डीएम और एसपी ने कार्रवाई की कमान खुद संभाल ली है। दोनों अधिकारियों ने सोमवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दो बसों को सीज किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात कटरा समान में स्लीपर बस पलटने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को डीएमपीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने अफसरों की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, सिंघिया तिराहे सहित प्रमुख चौरहों, मार्गों पर अनाधिकृत, डग्गेमार वाहनों की चेकिंग की। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर संचालित डग्गेमार, अनाधिकृत रूप से संचालित यूपी 84 टी 4344, यूपी 75 एम 6359 बसों को सीज किया।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कोतवाली में अफसरों के साथ बैठक करके डग्गामारी पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई। बैठक में अपर जिलाधिकारी बीराम, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, एआरटीओ राजेश कर्दम मौजूद रहे। डीएम ने पेट्रोल पंपों पर जाकर हेलमेट की अनिवार्यता को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें