फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरहा नहर में अवैध रूप से बनाए कुलावे, 100 किसानों को नोटिस

विज्ञापन
कासगंज की गोरहा नहर का फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नहर माइनरों पर अवैध रूप से कुलाबे बनाने एवं पटरियों पर अवैध कब्जे करने के मामले में जिलेभर के लगभग 100 किसानों को सिंचाई विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी किसानों की दलीलें भी सुनेंगे। फिलहाल जुर्माना लगाने की तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग रोस्टर के अनुसार नहरें चलाकर खेतों की सिंचाई के लिए पानी देता है, लेकिन कई बार किसान अवैध रूप से स्वयं कुलाबे बना लेते हैं और पटरियों पर भी अवैध कब्जा कर लेते हैं। इससे अवैध रूप से सिंचाई की जाती है। इस पर सिंचाई विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है। विगत दिनों चले अभियान में पाया गया है कि गोरहा क्षेत्र के गांव नगला सिताबी, शेखपुर हुंडा के अलावा सहावर क्षेत्र के भी कई किसानों ने अवैध रूप से कुलाबे बना लिए।
क्षेत्र में पाया गया है कि लगभग 100 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अवैध रूप से कुलाबे बनाए और पटरियों पर कब्जा किया। इस पर सिंचाई विभाग ने सभी किसानों को नोटिस जारी कर तलब कर लिया है। विभागीय अधिकारियों की अदालत में इन किसानों की सुनवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने से किसानों में खलबली है। उन्हें कार्रवाई की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें