फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नर्सिग होम पर प्रसूता का किया आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के अमापुर रोड पर संचालित अवैध नर्सिंग होम पर मुख्यचिकित्साधिकारी व डिप्टीसीएमओ ने छापा मारा। इस दौरान नर्सिंग होम में प्रसूता का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया। इसके अलावा अन्य मरीज भी भर्ती मिले। इस पर सीएमओ ने 24 घंटे में नर्सिंगहोम सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव एवं डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश कुमार ने टीम के साथ कृष्णा नर्सिग होम पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर किसरोली की एक महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था। बिना किसी पंजीकरण के उपचार करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने मौके पर मौजूद मरीजों के बयान दर्ज करवाए। गौरतलब है कि पहले भी इस नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जा चुकी है।
तह भी संचालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके थे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि महिला का आपरेशन होने की वजह से उसे 24 घंटे के लिए आवजर्वेशन में रखा गया है। इस कारण अस्पताल को सील नहीं किया गया है। 24 घंटे के बाद महिला को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करके अस्पताल सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो पैथोलॉजी लैब भी सील
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले की गई छापामार कार्रवाई में 6 चिकित्सक व नर्सिंग होम एवं तीन पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस दिए थे। इसमें से दो लैब संचालकों ने अपने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों लैब सील कर द गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें