फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों को दी गई ये सजा, सुबह-सुबह पहुंच गए अधिकारी

Wed, 11 Oct 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
खुले में शौच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुले में शौच करने वालों के प्रति आगरा नगर निगम अब सख्त हो गया है। नगर निगम टीम ने बल्केश्वर में अभियान चलाकर कई लोगों को खुले में शौच करते पकड़ा। साथ ही उन्हें सबके सामने सजा देकर भविष्य में खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन


बता दें कि शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से बढ़ा है। निजी शौचालयों के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है योजना के तहत धन आवंटित किया जा रहा लेकिन खुले में शौच से मुक्ति नहीं मिल रही है। 

अब नगर निगम ने जागरूकता के साथ-साथ दंड की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत संजीव कटियार, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सुबह छह बजे से अभियान चलाया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खुले में शौच - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर और यमुनापार इलाके में लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही जो लोग खुले में शौच करते पाए गए उन्हें पकड़ लिया गया। उनसे उठक बैठक कराई गई और उन्हें संकल्प दिलाया गया कि आगे से खुले में शौच नहीं करेंगे। सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करेंगे। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें