फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो और बुलेट की टक्कर में तीन आशाओं सहित छह घायल

विज्ञापन
टेम्पो और बाइक की भिडंत में घायल आशाओं के उपचार की जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएचसी पर बैठक में शामिल होने जा रहीं आशा कार्यकर्ता सड़क दुर्घटना की शिकार हो गईं। टेंपो और बुलेट की टक्कर में तीन आशाओं सहित छह लोग घायल हो गए। एक आशा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी कुचेला पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा से कुछ आशाएं एक टेंपो से सीएचसी कुचेला जा रही थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब आशाओं को ले जा रहा टेंपो मैनपुरी-बरनाहल मार्ग पर नगला भूरी के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बुलेट से टेंपो की भिड़ंत हो गई।
इससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार आशा विमला देवी, रूबी और बेबी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बुलेट सवार जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव पिड़सरा निवासी रजत सिंह, विमल कुमार और शालू को भी चोट आईं। सभी को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आशाओं के घायल होने की जानकारी मिलते ही सीएमएओ डॉ. एके पांडेय जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने आशाओं के उपचार के संबंध में जानकारी ली और आशा विमला देवी को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें