फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के नीचे दबकर दुकान मालिक सहित तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित बाजार में एक दुकान के निर्माण के दौरान अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर दुकान मालिक और तीन मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से एक मजदूर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में सुरेशचंद्र जैन अपने पुराने घर को तुड़वाकर वहां एक दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मजदूर काम कर रहे थे। सुरेश भी वहां काम में हाथ बटा रहे थे, तभी अचानक नींव भरने के दौरान पुरानी दीवार भरभराकर मजदूरों व दुकान स्वामी पर गिर गई
। दीवार के नीचे दबकर सुरेश, मजदूर अरविंद पुत्र राजेश निवासी गांव सिरसा, शिशुपाल पुत्र लटूरी निवासी गांव फतेहपुर वरना थाना जैथरा जनपद एटा, प्रेम चंद्र पुत्र धनीराम निवासी गांव नगला मांझ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबा हटवाने के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सुरेश व शिशुपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर शिशुपाल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें