फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/अजीतगंज। मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर एलाऊ थाना क्षेत्र के तहत दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की सुबह धर्मांगदपुर (कुसमरा) निवासी 62 वर्षीय हेमचंद्र पांडेय अपनी पत्नी माधुरी देवी (58) को लेकर बाइक से मैनपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे दंपती अजीतगंज के पास राज कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे पंकज कुमार पुत्र टीकाराम निवासी नगला हरीराम थाना एलाऊ की बाइक से दंपती की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमचंद्र पांडेय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी माधुरी और पंकज कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पंकज स्थानीय राज कोल्ड स्टोर में काम करता था, लिहाजा कोल्ड स्टोर कर्मचारी आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही हेमचंद्र और पंकज के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

बाइक से गिरकर वृद्ध घायल
मैनपुरी। आगरा रोड पर सोमवार की सुबह एक बाइक पर बैठ कर जा रहे वृद्ध अचानक गिर गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद निवासी 60 वर्षीय जनेश्वर सिंह शहर निवासी रिश्तेदार के यहां आए थे। सोमवार की सुबह नाती के साथ वापस शिकोहाबाद जा रहे थे। बाइक जब आगरा रोड पर गिहार कालोनी के करीब पहुंची। तभी अचानक संतुलन खो बैठी। जिसके चलते वृद्ध नीचे गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पास ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें