फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सिंहपुर नहर पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
मुनीश का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सिंहपुर नहर पुल के पास सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ेराहार निवासी 22 वर्षीय मुनीश कुमार टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार को वह शहर से काम खत्म करने के बाद रात करीब नौ बजे बाइक से घर वापस लौट रहा था। करहल से इटावा जाने वाले मार्ग पर सिंहपुर नहर पुल के करीब 400 मीटर पहले किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में मुनीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें