फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

Mon, 04 Jun 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
आगरा में एसिड (तेजाब) अटैक पीड़िताओं को एसएन मेडिकल कालेज में निशुल्क इलाज मिलेगा। यहां रानी लक्ष्मीबाई एसिड अटैक ट्रीटमेंट सेंटर बनेगा, जिसमें ये सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


योजना के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट है। खर्च का केंद्र सरकार 75 फीसदी और बाकी राज्य सरकार वहन करेगी। एसएन में सेंटर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 

तेजाब पीड़िताओं के इलाज के साथ प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा रहेगी। इसके लिए मॉड्यूलर आपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। 10 बेड का विशेष वार्ड भी बनेगा। 
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
पीड़िताओं की काउंसलिंग करने के लिए कक्ष भी बनेगा, जिसमें मनोचिकित्सकों की मदद ली जाएगी। प्लास्टिक सर्जन का रिक्त पद होने पर इसकी भर्ती के लिए साक्षात्कार भी हो चुके हैं। 

सेंटर को स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की टीम को विभागाध्यक्ष डा. रिचा जैमन ने नवनिर्मित आठ मंजिला इमारत में स्थान भी दिखा दिया है। 

टीम ने निरीक्षण के बाद कुछ कमी बताकर इनको पूरा करने के लिए कहा है। प्राचार्य डा. जीके अनेजा का कहना है कि सेंटर बनने से एसिड अटैक मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन

पीड़िताओं ने बताया बेहतर कदम 

सरकार की योजना को तेजाब पीड़िताओं ने बेहतर कदम बताया। पीड़िता रुकैया और शबनम का कहना है कि एसएन मेडिकल कालेज में तेजाब पीड़िताओं के इलाज के लिए अलग से सुविधा किया जाना बेहतर कदम है। 

इसमें प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी रहेगी, मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इलाज यहीं मिलने पर पीड़िताओं का दर्द कुछ कम हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें