फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही पर तेजाब से हमला प्रकरणः 14 दिन पुलिस रिमांड में रहेंगे आरोपी

Sat, 06 Apr 2019 08:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो मुख्य आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाले दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इन दोनों को पुलिस रविवार को जेल भेजेगी। शुक्रवार को पकड़े गए तेजाब विक्रेता और एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी की पुलिस ने 14 दिन की कस्टडी रिमांड ले ली है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के दामोदरपुरा के पास चार अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस वाहन का इंतजार कर रही महिला सिपाही पर तेजाब फेंका गया था। आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस ने राधे कोल्ड स्टोर के पास मुठभेड़ में मुख्य आरोपी संजय निवासी बिजलीपुर, बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। 

इससे पहले पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। जमुनापार पुलिस ने खुर्जा के पाहसू रोड पर तेजाब विक्रेता पुनीत शर्मा को भी गिरफ्तार करते हुए आरोपी सोनू के साथ जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पुलिस ने किशन शर्मा और बॉबी को गोकुल बैराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हे रविवार को जेल भेजेगी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल एसिड विक्रेता समेत पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हिमांशु के पकड़े जाने की भी चर्चा है।

पुलिस मुठभेड़ में बायीं टांग में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी संजय का देर रात को ऑपरेशन किया गया। इसके बाद दो यूनिट खून की भी चढ़ाई गई। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। बातचीत में आरोपी ने कहा कि पिछले 10 साल से उसकी जान पहचान थी। शादी से इनकार करने पर ही उसने यह कदम उठाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें