फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: सहेली संग जा रही थी युवती, तभी फेंका गया तेजाब; हमलावर हुआ फरार

Fri, 15 Dec 2023 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती पर तेजाब फेंका गया। घटना उस समय की है, जब वो सहेली के साथ फोटोस्टेट की दुकान पर जा रही थी। तेजाब से युवती झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
girl, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद कस्बे के एक गांव में फोटोस्टेट की दुकान पर अपनी सहेली के साथ पहुंची युवती की पीठ पर शोहदों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। हालांकि तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कस्बे के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की शाम करीब छह बजे अपनी सहेली के साथ गांव में ही फोटोस्टेट कराने पहुंची थी। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि दुकान के सामने ही अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ युवती की पीठ पर फेंका। इस पर युवती की जैकेट जलने लगी। युवती ने जैकेट को उतारा तो पीठ झुलस चुकी थी। लेकिन तेजाब फेंकने वाला भाग निकला।

परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को युवती के परिजन ने थाना शमसाबाद में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने का मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें