फिरोजाबाद में हाईस्कूल की छात्रा से सोमवार को चार छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग स्कूल में शिकायत करने पहुंचे। विरोध करने पर छात्रा के पिता को कुछ लोगों ने पीट दिया।
इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने मोहल्ले के लोगों के साथ बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। रास्ते में ईंट पत्थर डाल दिए। जाम लगते ही वाहनों का आवागमन थम गया। एसएचओ उत्तर एवं रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार को उसके साथ कक्षा 11 के चार छात्रों ने अभद्रता की थी। इसकी जानकारी उसने परिजनों के दी थी। सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रा के पिता आपत्ति दर्ज कराने स्कूल में पहुंचे थे। छात्रा के पिता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई।