फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर बन रहे थे गुंडा, पुलिस ने धर लिया... तो कान पकड़कर मांगने लगे माफी, बोले-अब नहीं होगी गलती

Tue, 23 Jul 2024 06:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवक ने इंस्टाग्राम मित्र को चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कान पकड़कर माफी मांगने लगे। बोले- अब गलती नहीं होगी। 
विज्ञापन
थाना सदर में गिरफ्तार किए गए युवती पर तेज फेंकने की धमकी देने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर क्षेत्र की एक युवती के पास इंस्टाग्राम मित्र ने धमकी भरा चैट का वीडियो भेजा। लिखा कि 'सुन, एक काम है। हां बोलो, क्या हुआ। एक लड़की के फेस पर तेजाब फेंकना है। मैं बता दूंगा कब और किस टाइम पे। एक लड़का है। लड़की कौन है...फोटो भेज। लड़की की पिक्चर नहीं है। कभी तो घर से निकलेगी। बस फेस पर डालना है तेजाब...'। इससे युवती दहशत में आ गई है।

विज्ञापन


मामले में एक्स पर पोस्ट किया गया। इससे हरकत में आई पुलिस ने सदर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु और उसके दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी एकतरफा प्यार में युवती को धमका रहा था।

एसीपी सदर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि एक युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी जा रही है। इस पर पड़ताल की गई। पता चला कि युवती सदर क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीएससी पास है। शादी होने वाली है। उसे मोहल्ले का हिमांशु धमका रहा था।
 

युवती से उसकी इंस्टाग्राम से चैट हुई थी। युवती ने जब उसे बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो वह नाराज हो गया। दो दिन पहले युवती के मोबाइल पर चैट का वीडियो भेजा। इसमें वो किसी युवक से युवती के चेहरे पर तेजाब डालने और एक युवक की पिटाई करने के बारे में बात कर रहा था।
 

एक महीने पहले जेल से छूटा

जानकारी पर सदर पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया। हिमांशु को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसका दोस्त अभिषेक भी पकड़ा गया। हिमांशु एक महीने पहले जेल से छूटकर आया है। वह आठ महीने पहले दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन

बोला-सिर्फ डराना था मकसद

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि वह युवती को सिर्फ डराना चाहता था। अभिषेक एक कैफे में डीजे बजाने का काम करता है। उसने उससे बात की। कहा कि वह बस चैट पर हां करता चला जाए। बस वो युवती को चैट भेजकर डरा देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी और अन्य धारा में केस दर्ज किया है। परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें