कासगंज जिले में किशोर से कुकर्म की कोशिश करने का आरोपी पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने से भाग गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं ड्यूटी छोड़कर भागने के मामले में थानाध्यक्ष ने भी उसके खिलाफ अनुशासनहीनता का मुकदमा दर्ज कराया है।
छह दिसंबर को अतिक्रमण के मामले में थाना सिकंदरपुर वैश्य में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से थाने के मुंशी त्रिभुवन सिंह ने अपने कमरे में कुकर्म की कोशिश की। इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर सोमवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसपी ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मुंशी ड्यूटी छोड़कर थाने से भाग गया है। एसपी सुशील घुले ने फरार मुंशी की गिरफ्तारी के लिए सिढ़पुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। सीओ पटियाली को पूरे प्रकरण की निगरानी के निर्देश दिए हैं।