फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा क्षेत्र से पकड़ा 60 लाख रुपया चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। कस्बा के रहने वाले एक शातिर को नोएडा पुलिस ने बुधवार की रात आगरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को टीम कुसमरा चौकी पहुंची, वहां एक सराफा व्यापारी से कुछ देर बात कर आरोपी को साथ लेकर चली गई। टीम ने आरोपी की तलाश में कस्बे में भी कई स्थानों पर दबिश दी थी।
विज्ञापन

कुसमरा स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा शिवम वाल्मीकि नोएडा में नौकरी करने के दौरान गोल चक्कर चौकी क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी के यहां से करीब 60 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले आया था। दुबई में रहने वाले मालिक की ओर से गोल चक्कर चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को चौकी पुलिस ने आरोपी शिवम की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी थी। आरोपी के कुसमरा में न मिलने पर टीम ने लोकेशन ट्रैस की। पुलिस लोकेशन ट्रैस करते हुए आगरा की ओर चली गई। आगरा में टीम ने रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह उसे लेकर चौकी पर आए और एक सराफा व्यापारी से दोबारा कुछ देर बात की। इसके बाद टीम वापस नोएडा चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें