फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त की दिव्यांग बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। दोस्त के घर में शराब पीने और फिर उसी की दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गग्गरपुर नहर पुल के पास से पकड़ा गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। न्यायालय से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की दिव्यांग बहन के साथ गांव गांव राज नगर निवासी राहुल ने सोमवार की रात को दुष्कर्म किया था। घटना वाले दिन आरोपी ने दोस्त के घर पर ही जमकर शराब पी थी। इसके बाद देर रात दोस्त की दिव्यांग बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। परिजन के जागने पर आरोपी भाग निकला था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी राहुल कहीं जाने की फिराक में गग्गरपुर नहर पुल के पास खड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने टीम के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें