फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक को गोली मारकर जिसने किया जान लेने का प्रयास, पुलिस ने मुठभेड़ में कर दिया ऐसा हाल

Tue, 15 Jul 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवक को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। गोली उसकी कमर से छूते हुए निकल गई। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस का सामने आरोपी से हुआ, तो मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के शांति नगर में छोटू दिवाकर उर्फ सनी की गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपी तुषार यादव को पुलिस ने सोमवार रात को पथाैली नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाईं, जिसमें वो पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में तुषार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पथाैली नहर के पास से उसके भागने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। घेराबंदी पर वो भागने लगा। फायरिंग भी की। माैके से उसके दो साथी भाग गए थे लेकिन घेराबंदी करके पकड़ लिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें