फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाली देने पर की थी वृद्धा की हत्या...दिवाली पर गला काटकर उतारा था माैत के घाट, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली पर घर के बाहर बैठी महिला को माैत के घाट उतार दिया गया था। हत्या पड़ोस में हरने वाले युवक ने की थी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ृा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रुनकता में दिवाली पर 70 वर्षीय फिरदाैस की घर के बाहर गला काटकर हत्या के आरोपी इमरान उर्फ नोक को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। मगर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खुद ही पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बेटे से मारपीट के बाद वह गुस्से में आ गया था। वृद्धा से बात करने गया था। उसके गाली देने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन


रुनकता निवासी फिरदाैस दिवाली पर घर के बाहर बैठी थीं। तभी पड़ोसी इमरान उर्फ नोक आया था। एक दिन पहले हुए बच्चों के झगड़े के बारे में बात करने लगा। वह बहस करने लगा। विरोध करने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। फिरदाैस का गला काटा और परिवार सहित भाग निकला। गला काटने से फिरदाैस की माैत हो गई। 

 

मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई थी। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि मंगलवार रात को खड़वाई से बिचपुरी जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। मगर वह फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

वृद्धा के गाली देने पर गुस्से में आ गया था इमरान
एसीपी हरीपर्वत के मुताबिक, आरोपी इमरान ने पूछताछ में बताया कि फिरदाैस पक्ष ने 8 साल पहले उसके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। तब से दोनों परिवार में विवाद चला आ रहा है। दिवाली से एक दिन पहले पड़ोसी से फिर झगड़ा हो गया। उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। यह बात उसे बुरी लगी। वह गुस्से में आ गया। तब तो कुछ नहीं कहा। अगले दिन वृद्धा घर के बाहर बैठी मिल गईं। वह बातचीत करने गया था।
 
विज्ञापन

मगर वो गालियां देने लगी। इससे वह गुस्से में आ गया और चाकू निकालकर पहले पेट में मारा। बाद में गला भी रेत दिया। उनकी गर्दन लटक गई थी। वारदात के बाद चाकू मागराैल गुर्जर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया। वहीं पुलिस पर फायर करने वाला तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में जुआ और 2018 में मारपीट सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में वाहन शोरूम में लगी आग...बराबर में बने अस्पताल में मची अफरातफरी, वार्ड से निकाले गए मरीज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें