फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली सोना बैंक में गिरवी रख 56 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी जेल भेजा

Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेवर। धोखाधड़ी के केस में आरोपी को बेवर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने रसूलाबाद पुल के नीचे से बुधवार को दिनेश सिंह निवासी ओमहरी वाली गली कस्बा, बेवर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में कस्बे की एचडीएफसी बैंक में नकली सोना गिरवी रख लोन लेने का केस दर्ज कराया था। दिनेश सिंह के अलावा अन्य आरोपी भी इस केस में नामजद हैं। दिनेश बैंक में वैल्यूअर का काम करता था, जिसने नकली सोने के असली होने की फर्जी रिपोर्ट दी थी। इसके चलते अन्य आरोपियों ने पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एचडीएफसी बैंक की ओर से सात नामजदों के खिलाफ 50 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में बाद में दो अन्य आरोपी भी मुकदमे में बढ़ाए गए थे। वहीं, धोखाधड़ी की राशि भी बढ़कर 56 लाख हो गई थी। अभी इस केस के दो अन्य आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें