फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Sat, 21 Mar 2026 08:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के आरोपी को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
आगरा से गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास शूटर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। लारेंस बिश्नोई के सुर्खियों में आने के बाद से ही वह गैंग से जुड़ा था और उसने बीहड़ में शूटर भी तैयार किए।
विज्ञापन


प्रदीप उर्फ गोलू पंडित की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के समय वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग के इंटरनेशनल वांटेड शुभम लोनकर से जुड़ा था। उन्हें देख कर कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी। प्रदीप ने 31 दिसंबर की रात मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की थी।

बॉलीवुड में लॉरेंस के नाम की दहशत फैलाने के लिए शुभम लोनकर ने वारदात की पटकथा लिखी थी। कहा जाता है कि मासूम दिखने वाला प्रदीप कभी भी रुपयों के लिए किसी को भी मार सकता है। एसटीएफ की आगरा यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


कई युवा हैं संपर्क में
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी से पता चला है कि बाह और आसपास के बेरोजगार युवा प्रदीप के माध्यम से शुभम लोनकर से सोशल मीडिया पर जुड़े हैं। शिवम दुबे के कहने पर विष्णु कुशवाह और दीपक को घटना के लिए तैयार किया गया था। दीपक और उसके साथियों ने रोहित शेट्टी के घर पर फायर किए थे। इससे पहले शिवम दुबे के कहने पर ही उसने श्री गंगानगर, राजस्थान में राजू कटारिया के घर पर पिस्टल से फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें