फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के आरोपी को मिली सशर्त जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फेसबुक पर महिला का फाेटो और नंबर डालकर फर्जी आईडी बनाकर मैसेजे भेजने के मामले में थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव बबरोद निवासी आरोपी दीपक ने अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिला जज ने स्वीकृत कर 50 हजार रुपये की दो जमानत एवं इसी राशि का मुचलका जमा करने पर रिहाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में दर्ज केस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात युवक ने उनका फोटो लगाकर उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। जिस पर उनका नंबर भी डाल दिया। अंजान लोग दिन रात कॉल कर फोन पर अश्लील बात करने की कोशिश करते हैं। आईडी पर अश्लील पोस्ट भी डाल दी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के बाद आरोपी दीपक व अन्य को आरोपी बनाया। पीड़िता ने विवेचक को दिए बयान में आरोपी के विरुद्ध कोई आरोप नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें