एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ थाने में सोमवार दोपहर युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्ष की बेटी के साथ पड़ोस के सुहेल उर्फ छोटू (25) ने 7 जुलाई रविवार शाम को दुष्कर्म किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। सोमवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुहैल, हसमत नगर में अबू हुरैरा स्कूल के पास छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो कब्रिस्तान की ओर से संदिग्ध आता दिखा। पुलिस टीम ने रुकने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, बाप-बेटे के कारनामे सुन चकरा जाएंगे...2.44 करोड़ इस तरह ठगे
गोली लगने से दरोगा राजकुमार घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। पकड़ा गया आरोपी अविवाहित है। उसके दादा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। थाना प्रभारी ने बताया दुष्कर्म पीड़िता का आगरा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। अब हालत में सुधार है।