मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी ताराचंद्र के घर के बाहर लगे बिजली मीटर को किसी ने तोड़ दिया। सुंदरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह वह घर के अंदर थे। तभी किसी ने उनका बिजली का मीटर तोड़ कर केबल सहित पड़ोस में फेंक दिया। बिजली जाने के बाद जब बाहर आकर देखा तो वहां कोई नहीं था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुंदरपुर निवासी आरोपी या उसकी सह पर किसी ने मीटर को तोड़ कर फेंका है। मीटर तोड़ने वाले के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
लापता हुए वृद्ध के पुत्र ने 20 साल बाद दर्ज कराई गुमशुदगी
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुर निवासी अनिल कुमार ने 20 साल पहले लापता हुए पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पिता रामनरेश करीब 20 साल पहले घर से चले गए थे। तभी से उनकी तलाश कर रहे हैं। हर संभावित स्थान पर खोजबीन की लेकिन उनके बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।