फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुरालियों पर लगाया पत्नी की दूसरी शादी कराने का आरोप

Fri, 06 Dec 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवी रोड निवासी युवक ने ससुरालियों पर पत्नी की दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी भी अपने मायके वालों की बात से सहमत है। कई बार बुलाने के बाद भी वह घर नहीं लौट रही है।
विज्ञापन

करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी 31 मई 2022 को गांव ओन्हा निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर फोन पर ही बातचीत करने में व्यस्त रहती थी। टोकने पर झगड़ने के चलते मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। इसके कुछ दिन बाद पत्नी ने झूठी शिकायत देकर थाने में बंद करा दिया। अब ससुरालीजन पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए हैं। वह पत्नी को लेने के लिए गया तो उसने आने से मना कर दिया। 15 नवंबर 2024 को संध्या अपनी मां सुमन, भाई दीपक और सुमित को लेकर आई और बीमार मां को धमकी दी। पत्नी घर से जेवर आदि लेकर चली गई। ससुरालीजन उसकी दूसरी जगह शादी की बात कह रहे हैं। इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें