फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी कुल्दीप गुप्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सीओ ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव डुल्लामई निवासी राम बहोरन की पुत्री दीपा की शादी थाना किशनी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। ससुराल में सोमवार की शाम पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसमें परिजन भी शामिल थे। मृतका के परिजन ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप को यादव नगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने जुर्म का इकबाल किया है। बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें