फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झपट्टा मारकर लूटी थी एक लाख की सोने की चेन, कोर्ट से 75 हजार में मिली जमानत

Thu, 05 Sep 2024 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक आरोपी ने झपट्टा मारकर एक लाख रुपये की सोने की चेन लूटी थी। मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। उसे 75 हजार में जमानत मिली। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने राह चलते एक लाख रुपये की चेन लूटी थी। आरोपी बाह क्षेत्र के बिजौली थाना इलाके का रहने वाला है। मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी हरभजन ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र रवि कांत ने स्वतंत्र गवाह के अभाव में 75 हजार रुपये की जमानत पर रिहाई के आदेश दे दिए। थाना हरीपर्वत में दर्ज मुकदमे के अनुसार खगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर 2023 की सुबह वह पालीवाल पार्क में टहलने के लिए गए थे। 

इसी समय बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। चेन की कीमत एक लाख रुपये थी। पुलिस ने 22 अक्तूबर 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें