फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस की वर्दी पहन ट्रेन में लूटा था सवा दो करोड़ का सोना, दो को पुलिस ने उठाया; किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 18 Jun 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन में सवा दो करोड़ का सोना लूटा था। पुलिस ने दो को उठाया। पूछताछ में इन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन
train. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाशों ने ट्रेन से 264 ग्राम नहीं, तीन किलो सोना लूटा था। जयपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी के साथ कैंट स्टेशन पर 18 जनवरी को इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। पूछताछ में उन्होंने तीन किलो सोना लूटने की बात कबूली है। इसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


जयपुर के पटेल नगर के रहने वाले मनीष सोनी की मंशा ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। मधोपुरा निवासी प्रदीप सिंह उनका कर्मचारी था। जिसे उन्होंने कोलकाता में सोने के आभूषणों की डिलीवरी के लिए भेजा था। डिलीवरी नहीं होने पर वह अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर के लिए लौट रहा था। 

कैंट रेलवे स्टेशन पर 18 जनवरी 2024 को उस ट्रेन में पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाश घुस गए। प्रदीप के पास जाकर उसे तस्कर बताने लगे। उसके बैग की तलाशी ली। बैग में सोना मिलने पर उसे शाहगंज थाने ले जाने की कहते हुए बैग सहित ट्रेन से उतार लिया था। ईदगाह पुल के पास जाकर आरोपी बैग लूटकर चले गए।
विज्ञापन


दो महीने तक फर्म संचालक ने पता किया। कई विभागों से जानकारी ली। पहले उन्हें लगा कि किसी विभाग की कार्रवाई है। फिर शक होने पर 23 मार्च को शाहगंज में केस दर्ज कराया। जिसमें 13 लाख रुपये कीमत का 264 ग्राम सोना लुटना बताया था। तीन महीने से पुलिस इस वारदात की तफ्तीश में जुटी थी। 

इसी बीच दो संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संदिग्धों ने तीन किलो सोना लूट की बात कबूली है। तीन किलो सोने की कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें