फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 32 लाख की साइबर ठगी में नया मोड़, एक और नाम जुड़ते ही आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

Thu, 16 Apr 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

32 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली। शिकायत के अनुसार बीमा पॉलिसी के नाम पर भरोसा दिलाकर पीड़ित से बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई थी।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के मामले में नई दिल्ली के उत्तम नगर शीशराम पार्क निवासी गुलशन राजोरिया ने अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने अन्य आरोपी के बयान पर प्राथमिकी के नाम बढ़ने पर जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मनोज कालरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में वर्ष 2016 से छह पॉलिसी संचालित थी। 18 मार्च, 2023 को बीमा कंपनी से उनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने एक पॉलिसी परिपक्व होने की जानकारी दी जो 3.91 लाख की थी।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने यह जानकारी देने के बाद कहा कि उसे छह पॉलिसी बंद कर एक ही करा लें तो अच्छा मुनाफा होगा। भरोसा कर उन्होंने 32 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें