फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर के बाद भागा आरोपी, ऐसी जगह छिपकर बैठा, पुलिस के छूट गए पसीने

Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के दीवानी परिसर में सोमवार को ऐसी घटना हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मारपीट के मामले में सरेंडर करने आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो वो शौचालय में बंद हो गया। पुलिस ने किसी तरह गेट खुलवाकर उसे हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


कोर्ट में थाना खंदौली के मारपीट के मामले में नगला जालिम का जगदीश सिंह नामजद अभियुक्त है। जगदीश को केस में कोर्ट से 30 मई से अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। इसमें उसने सरेंडर प्रार्थना पत्र दिया। 

सोमवार को आरोपी सरेंडर करने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वो कोर्ट परिसर में खड़ा हुआ था। अचानक उसने भागना शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़ पड़े। जगदीश गेट नंबर तीन के पास बने सुलभ शौचालय में घुस गया और अंदर से कुंडी लगाकर खुद को बंद कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेत में मिला विशालकाय अजगर, बोरी में बंदकर लाए गांव, फिर वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उससे दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शौचालय के अंदर आरोपी खुद को कुछ कर न लें, इस आशंका से पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे। आधा घंटे बाद पुलिस के कहने पर उसने कुंडी खोली। इसके बाद ही उसे हिरासत में लिया गया। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें