फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी जबरदस्ती: शादी में न बुलाने पर दूल्हा और बरातियों को पीटा... पुलिस की निगरानी में पड़े सात फेरे

Sun, 02 Mar 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बरात दुल्हन के दरवाजे पर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी गांव के रहने वाले अराजक तत्व पंचायत घर पर लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए बरातियों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव अस्यौली में शनिवार की रात को आरोपियों ने एक युवती की शादी में उपद्रव करते हुए बरातियों को पीटा। इस दौरान दूल्हा को भी पीटा गया। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस मौजूदगी के बीच शादी संपन्न हुई। रविवार की सुबह दुल्हन को विदा किया गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली में शनिवार को ममता देवी की पुत्री की बरात पानीपत से आई थी। बरात गांव में ही पंचायत घर पर ठहरी थी। बरात का स्वागत सत्कार किया गया। बरात दुल्हन के दरवाजे पर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी गांव के रहने वाले अराजक तत्व पंचायत घर पर लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। अराजक तत्वों ने कार में बैठे दूल्हे को भी बाहर खींच कर पीटना शुरू कर दिया। 

जानकारी होने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग पंचायत घर पर पहुंचे। ममता देवी की सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। समारोह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देख पुलिस ने सभी को शांत किया। पुलिस की मौजूदगी के बीच शादी की रस्में संपन्न हुईं। रविवार की सुबह दूल्हा दुल्हन की विदा कराकर पानीपत चला गया। ममता देवी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

कार्यक्रम में न बुलाने पर भड़के थे आरोपी 
ममता देवी ने मारपीट को लेकर कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। उनके परिवार के एक सदस्य का कहना है कि शादी में आरोपियों को नहीं बुलाया गया। शायद इसी वजह से आक्रोशित होकर उन लोगों ने बरातियों और दूल्हे के साथ यह घटना अंजाम दी है। अराजक तत्वों के खिलाफ कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

गांव में बना दहशत का माहौल
पंचायत घर में ठहरे बरातियों को पीटने और दूल्हे को कार से खींच कर पीटने की घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल बन गया। देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में मौजूद रहा। ममता देवी की ओर से बरातियों से लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन

जानें क्या बोले अधिकारी
जानकारी की जा रही है, यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो निश्चित तौर पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। राहुल मिठास, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें